टी20 ऑक्शन 2022 बड़ा हादसा: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आगाज़ बड़े ही धमाकेदार अंदाज़ में हुआ लेकिन ऑक्शन के बीच में ही एक ऐसी अनहोनी हो गई जो शायद आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी। लाइव ऑक्शन के बीच ही ऑक्शनर स्टेज से गिर पड़ा और ये नज़ारा देखकर हॉल में बैठे सभी फ्रेंचाईजियों के सदस्य डर गए।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस भी इस घटना को देखकर सदमे में नजर आ रहे हैं। ताज़ा अपडेट मिलने तक ऑक्शन को फिलहाल रोका गया है।

Advertisement

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगे का ऑक्शन किस तरह से आगे बढ़ता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि ऑक्शनर की तबीयत ज्यादा खराब ना हो।

आपको बता दें कि इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों (370 भारतीय, 220 विदेशी) खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। जिसमें से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं और 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही 7 एसोसिएट नेशंस के प्लेयर हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार