भारत में क्रिकेटर्स का ओहदा भगवान से कम नहीं है। फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजते हैं। सचिन तेंदुलकर हों एम एस धोनी हों या फिर विराट कोहली लगभग हर खिलाड़ी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। फैंस के मन में भी अपने फेवरेट खिलाड़ियों को लेकर सवाल उठते ही रहते हैं। क्रिकेटर्स के बचपन से जुड़ी तस्वीरे भीं सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। इस बीच भारत के दिग्गज क्रिकेटर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Advertisement

वायरल हो रही तस्वीर में छोटा बच्चा माथे पर टीका लगाए हुए अपने पापा की गोद में बैठे हुए नजर आ रहा है। एक झलक में इस बच्चे को पहचान पाना शायद ही किसी फैन के लिए आसान हो। तस्वीर में नजर आ रहा है ये क्यूट बच्चा और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं।

Advertisement

गरीबी में बीता है रोहित शर्मा का बचपन: रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा ट्रांसपोर्ट फर्म स्टोरहाऊस में केयरटेकर का काम करते थे। रोहित शर्मा के पिता की आमदनी इतनी कम थी कि उन्हें रोहित की पढ़ाई तक का खर्चा उठाने में मुश्किल होती थी। यही कारण है कि रोहित ने अपने बचपन का ज्यादा समय अपने दादा और अंकल के यहां बोरीवली में बिताया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा: हिटमैन को हाल ही में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर सीएसके के कप्तान एम एस धोनी का नाम आता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार