आईपीएल 2021 (IPL 2021) में शामिल होने के लिए भारत आए न्यूजीलैंड के सभी सदस्य अपने घर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और स्टेफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड के आखिरी सदस्य हैं जो भारत से स्वदेश पहुंचे हैं।

Advertisement

आईपीएल की कुछ फ्रेंचाइजों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

स्टफ डॉट को डॉट एनजेड के अनुसार, मैकुलम, फ्लेमिंग, काइल मिल्स, तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन, कमेंटेटर साइमन डुल, स्कॉट स्टाइरिस और अंपायर क्रिस गेफाने रविवार शाम छह बजे ऑकलैंड हवाई अड्डे पर लैंड किए।

इससे पहले, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन, जिमी नीशम, एडम मिलने और स्कॉट कुगेलाइन तथा कोच और पूर्व खिलाड़ी जेम्स पामेंट, शेन बॉन्ड तथा रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के क्रिकेट ऑपरेशन के निदेशक माइक हेसन शनिवार को ऑकलैंड पहुंचे थे।

इस बीच, कीवी टेस्ट टीम के खिलाड़ी केन विलियमसन, मिशेल सेंटनर और काइल जैमीसन मालदीव गए हैं। ये खिलाड़ी इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले तथा इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार