आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार(11 अगस्त) को खेला गया था, जिसे आयरलैंड ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त प्राप्त कर ली है। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली, वहीं मार्क अडायर ने गेंदबाज़ी करते हुए 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

Advertisement

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जो कि बिल्कुल ही गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज(01) और उस्मान गनी(01) टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सके। हश्मतुल्लाह शहीदी(36) और इब्राहिम जादरान(17) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन आयरिश गेंदबाज़ों के आगे अफगानिस्तान का बैटिंग लाइनअप कोलेप्स हो गया।

Advertisement

अफगानिस्तान की पूरी टीम मिलकर पूरे मैच में एक छक्का तक नहीं जड़ सकी। अयारलैंड के लिए जोशुआ लिटिल, मार्क अडायर, कर्टिस केम्फ और गैरेथ डेलानी ने 2-2 विकेट चटकाए। जिसके दम पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 122 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया।

अफगानिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 123 रनों की जरुरत थी। पॉल स्टर्लिंग 4 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा चुके थे। लेकिन कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 46 रन बनाकर टीम को संभाला। लोर्कन टकर ने 27 रन बनाए, वहीं जॉर्ज डोकरेल ने 25 रन बनाकर टीम को जीत के पार पहुंचा दिया। 

अफगानिस्तान के गेंदबाज़ ने छोटा टारगेट बचाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन एक बार फिर टीम के स्टार गेंदबाज़ राशिद खान अपने कोटे के 4 ओवर में एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, फजलहक फारूक, और मुजीब उर रहमान ने 1-1 विकेट चटकाया। वहीं मोहम्मद नबी ने 2 सफलताए हासिल की। आयरलैंड ने मुकाबला 19वें ओवर में जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त प्राप्त कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार