आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीजा का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा। सीरीज में आयरलैंड 1-0 से बढ़त प्राप्त कर चुकी है।

Advertisement

IRE vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – गुरुवार, 11 अगस्त, 2022
समय – रात 08: 00 बजे
जगह – बेलफास्ट स्टेडियम

IRE vs AFG: Match Preview

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को सीरीज के पहले मैच में हराकर 1-0 की बढ़त प्राप्त कर ली है। इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी(51) और लोर्कन टकर(50) ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं हैरी टेक्टर(25) और जॉर्ज डोकरेल(10) ने भी तूफानी अंदाज में रन बनाए।

आयरलैंड के गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। बैरी मैकार्थी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। मैकार्थी ने 34 रन देकर 3 विकेट चटकाएं, वहीं जॉर्ज डोकरेल ने दो विकेट अपने नाम किये। लिटिल और डेलानी ने एक-एक विकेट चटकाया।

Advertisement

अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज़ उस्मान गनी(59) ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। लेकिन गनी के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं जड़ सका। इब्राहिम ज़दरान ने 18 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के सामने 169 रनों का टारगेट सेट किया।

अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों ने काफी निराश किया। टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ राशिद खान अपने कोटे के चार ओवर में एक भी विकेट नहीं चटका सके। मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नवीद अल हक के नाम एक-एक विकेट रहा लेकिन इन तीन गेंदबाजो़ं के अलावा ओर कोई भी गेंदबाज़ आयरलैंड के विकेट नहीं चटका सका। 

IRE vs AFG: Match Prediction 

Advertisement

आयरलैंड  ने हाल ही में दुनियाभर की बड़ी क्रिकेट टीमों के साथ क्रिकेट खेला है, जिसका फायदा उन्हें अफगानिस्तान के सामने मिला। सीरीज का पहला मैच जीतकर आयरलैंड ने अपने इरादे साफ किये है, ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी आयरलैंड ही फेवरेट रहेगी।

IRE vs AFG Head-to-Head

कुल – 19
आयरलैंड – 05
अफगानिस्तान – 14

Advertisement

IRE vs AFG Team News

दोनों ही टीमों से जुड़ी किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

IRE vs AFG Probable Playing XI

Advertisement

आयरलैंड- पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल

अफगानिस्तान - रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

IRE vs AFG Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर – लोर्कन टकर
बल्लेबाज - एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, उस्मान गनी, हजरतुल्लाह ज़ज़ैक
ऑलराउंडर- पॉल स्टर्लिंग, मोहम्मद नबी
गेंदबाज- राशिद खान, बैरी मैकार्थी, मुजीब उर रहमान, जोशुआ लिटिल

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार