आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका तीसरा मुकाबला शुक्रवार(12 अगस्त) को खेला जाएगा। बता दें कि सीरीज में अब तक आयरलैंड की टीम शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी है।

Advertisement

IRE vs AFG: मैच से जुड़ी जानकारी

Advertisement

दिन – शुक्रवार, 12 अगस्त, 2022
समय – रात 08: 00 बजे
जगह – बेलफास्ट स्टेडियम

IRE vs AFG: Match Preview

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए। आयरिश कप्तान ने दूसरे मैच में भी अपनी टीम के लिए 36 गेंद पर 46 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई। कप्तान के अलावा लोर्कन टकर ने 27 रन बनाए, वहीं जॉर्ज डोकरेल ने 19 गेंद पर 25 रन जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की। हालांकि इस दौरान स्टार बल्लेबाज़ पॉल स्टर्लिंग(04) और हैरी टेक्टर(05) सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे।

आयरलैंड के गेंदबाज़ो ने एक बार फिर फैंस का दिल जीता। जोशुआ लिटिल, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, और गैरेथ डेलानी ने अफगानिस्तान के दो-दो विकेट चटकाए और किसी भी मोड़ पर अफगानिस्तान को मैच में वापस नहीं आने दिया। गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 122 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। 

Advertisement

अफगानिस्तान की बात करें तो एक बार फिर बल्लेबाज़ों ने निराश किया। हश्मतुल्लाह शहीदी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, लेकिन उन्होंने अपनी पारी 85.71 की स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ाई। इब्राहिम जादरान ने टीम के लिए 17 रनों की पारी खेली, लेकिन कुल मिलाकर बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

अफगानिस्तान के गेंदबाज़ों के पास बचाने के लिए ज्यादा रन नहीं थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान मोहम्मद नबी ने 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं नवीन उल हक, फजलहक फारूक और मुजीब ने एक-एक विकेट चटकाया। लेकिन इसी बीच एक बार फिर स्टार स्पिनर राशिद खान बिना सफलता के 27 रन लूटाते नज़र आए।

IRE vs AFG: Match Prediction 

Advertisement

आयरलैंड की टीम ने सीरीज में अब तक अफगानिस्तान पर दबदबा साबित किया है। आयरलैंड सीरीज के शुरुआती दो मैच जीत चुकी है, ऐसे में तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड ही जीत के लिए फेवरेट रहेगी।

IRE vs AFG Head-to-Head

कुल – 20
आयरलैंड – 06
अफगानिस्तान – 14

Advertisement

IRE vs AFG Team News 

दोनों ही टीमों से जुड़ी किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

IRE vs AFG Probable Playing XI

Advertisement

आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल

अफगानिस्तान - रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

IRE vs AFG Fantasy XI:

Advertisement

विकेटकीपर – लोर्कन टकर
बल्लेबाज - एंड्रयू बालबर्नी, हैरी टेक्टर, उस्मान गनी, हजरतुल्लाह ज़ज़ाई
ऑलराउंडर- पॉल स्टर्लिंग, मोहम्मद नबी, जॉर्ज डोकरेल
गेंदबाज- बैरी मैकार्थी, मुजीब उर रहमान, राशीद खान

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार