क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं, जो बाकी दुनिया को एक बड़ा सबक देकर चले जाते हैं। एक ऐसा ही पल देखने को मिला ओमान में चल रही चार देशों की टी20 सीरीज के दौरान, जहां आयरलैंड और नेपाल के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। अल अमीरात क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मैच में नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख ने कुछ ऐसा किया जिसके चलते उनकी खूब तारीफ हो रही है। 

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि आयरलैंड के बल्लेबाज एंडी मैकब्रिन आसानी से रनआउट हो सकते थे लेकिन नेपाल के विकेटकीपर आसिफ शेख ने उन्हें रनआउट करने से इनकार कर दिया। अब आप वजह जानना चाहेंगे कि आसिफ ने ऐसा क्यों किया, तो चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं। 

Advertisement

ये घटना आयरलैंड की बल्लेबाज़ी के दौरान घटित हुई जब 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर नॉन-स्ट्राइकर छोर से दौड़ रहे मैकब्रिन रन चुराते हुए स्लिप कर गए और वो आधी पिच पर पहुंचने के दौरान हार मान गए। गेंदबाज़ ने जल्दी से गेंद विकेटकीपर आसिफ के हाथों तक पहुंचा दी और सभी को उम्मीद थी कि आसिफ बल्लेबाज़ को रनआउट कर देंगे लेकिन उन्होंने खेल भावना का नमूना पेश करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

आसिफ शेख ने आय़रिश बल्लेबाज़ को रनआउट नहीं किया और ये उन्हें सोशल मीडिया पर हीरो बनाने के लिए काफी था। इस घटना का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और ये नेपाली विकेटकीपर करोड़ों दिल जीतने के साथ ही दुनियाभर के क्रिकेटर्स के लिए मिसाल भी पेश कर चुका है। अगर इस मैच की बात करें तो मुकाबला आयरलैंड ने ही जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार