Ireland vs Zimbabwe Test Dream11 Prediction: आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच एकलौता टेस्ट मुकाबला गुरुवार, 25 जुलाई को भारतीय समय अनुसार दोपहर 3.30 बजे से Stormont Cricket Ground में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप सीन विलियम्स को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये हरफनमौला खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स देगा। सीन विलियम्स टेस्ट फॉर्मेट में 14 मैचों की 27 पारियों में 41.36 की औसत से 1034 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 151 रन रहा है। इतना ही नहीं, टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम 21 विकेट भी दर्ज हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मार्क अडायर को चुन सकते हो। अडायर के नाम 5 टेस्ट मैचों में 196 रन और 18 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

IRE vs ZIM Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 25 जुलाई 2024
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - Stormont Cricket Ground

IRE vs ZIM Test Pitch Report

ये मुकाबला Stormont Cricket Ground पर खेला जाएगा। आपको बता दें कि ये यहां पर खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच होगा। अब तक इस ग्राउंड पर कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं खेला गया है। हालांकि ये जान लीजिए कि Stormont Cricket Ground पर अब तक 35 वनडे और 31 टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से ज्यादातर मैच रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वनडे क्रिकेट में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 305 रन है। वहीं टी20 फॉर्मेट में ये स्कोर 190 रन रहा है।

Advertisement

IRE vs ZIM Test: Where to Watch?

भारतीय क्रिकेट फैंस ये मुकाबला ओटीटी प्लेफॉर्म Fancode ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

IRE vs ZIM Test Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - लोर्कन टकर
बल्लेबाज - क्रेग एर्विन, एंड्रयू बलबिरनी, हैरी टेक्टर
ऑलराउंडर - सीन विलियम्स (कप्तान), मार्क अडायर (उपकप्तान), कर्टिस केम्फर, ब्रायन बेनेट
गेंदबाज - क्रेग यंग, बैरी मैकार्थी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

Ireland vs Zimbabwe Test Probable Playing XI

Ireland Probable Playing XI: पीटर मूर, एंड्रयू बलबिरनी (कप्तान), कर्टिस केम्फर, हैरी टेक्टर, पॉल स्टर्लिंग, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, बैरी मैकार्थी, क्रेग यंग।

Advertisement

Zimbabwe Probable Playing XI : क्रेग एर्विन (कप्तान), डायोन मायर्स, प्रिंस मास्वाउरे, सीन विलियम्स, ब्रायन बेनेट, रॉय कैया, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, तेंडई चटारा, विक्टर न्याउची।

IRE vs ZIM Test Dream11 Prediction, IRE vs ZIM Dream11 Prediction, Today Match IRE vs ZIM, IRE vs ZIM Dream11 Team, Fantasy  Cricket Tips, ENG vs WI Pitch Report, Today  Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Ireland vs Zimbabwe

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार