साउथैम्पटन, 5 अगस्त| आयरलैंड ने एक बार फिर सभी को हैरान करते हुए द एजेस बाउल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड ने कप्तान इयोन मोर्गन (106) के बेहतरीन शतक के दम पर आयरलैंड के सामने 329 विशाल लक्ष्य रखा। आयरलैंड को शायद इस आंकड़े से खासा लगाव है क्योंकि उसने दूसरी बारी इंग्लैंड के खिलाफ ही इस आंकड़े को छुआ है। 

Advertisement

मंगलवार रात खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने तीन विकेट खोकर एक गेंद पहले इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और 2011 विश्व कप की याद ताजा कर दी। उस मैच में इंग्लैंड ने 327 रन बनाए थे और आयरलैंड ने 329 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

Advertisement

उस मैच के हीरो थे केविन ओ ब्रायन जिन्होंने इस मैच में विजयी रन बनाया और अंत में हैरी टेकर के साथ 5.2 ओवरों में 50 रन जोड़ टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत की बुनियाद हालांकि सलामी बल्लेबाज पॉल स्टलिर्ंग और कप्तान एंडी बालबर्नी ने रख दी थी।

इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 214 रनों की साझेदारी कर आयरलैंड के लक्ष्य हासिल करने की बुनियाद रखी। स्टार्लिग ने 128 गेंदों में 142 रन बनाए जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल रहे। वही बालबर्नी ने 112 गेंदों का सामना किया और 113 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके मारे।

विशाल लक्ष्य के सामने आयरलैंड ने 50 के कुल स्कोर पर गारेथ डेलने (12) का विकेट खो दिया था जिन्हें डेविड विले ने आउट किया। यहां से स्टार्लिग और बालबर्नी ने तेजी से रन बनाते हुए टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा।

जैसे-जैसे यह साझेदारी बढ़ती जा रही थी वैसे-वैसे इंग्लैंड की परेशानी भी। 264 के कुल स्कोर पर स्टार्लिग रन आउट हो गए और 279 के कुल स्कोर पर बालबर्नी भी पवेलियन लौट लिए।

Advertisement

इंग्लैंड को लगा कि वह मैच में वापसी कर चुकी है लेकिन केविन और टेक्टर ने क्रमश: 21 और 29 रनों की नाबाद पारियां खेल टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने सीरीज का अंत जीत के साथ किया। वह हालांकि शुरुआती दो वनडे मैच हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी थी, लेकिन आखिरी वनडे में उसने इंग्लैंड के सीरीज 3-0 से जीतने के सपने को तोड़ दिया।

आयरलैंड द्वारा बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड, कप्तान मोर्गन की शतकीय पारी और अंत में डेविड विले तथा टॉम कुरैन की पारियों के दम पर विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Advertisement

जेसन रॉय बल्ले से एक बार फिर विफल रहे और एक रन बनाकर क्रेग यंग का शिकार बने। जॉनी बेयरस्टो (4) और जेम्स विंसे (16) भी 44 के कुल स्कोर तक आउट हो गए।

यहां से फिर मोर्गन और टॉम बेंटन ने साझेदारी करते हुए चौथे विकेट के लिए 146 रन जोड़े। मोर्गन 190 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना किया और 15 चौके तथा चार छक्के मारे। बेंटन 202 के कुल स्कोर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 51 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।

दो सेट बल्लेबाजों के जाने के बाद इंग्लैंड का मध्य क्रम लड़खड़ा गया। मोइन अली (1) और सैम बिलिंग्स (19) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट लिए।

Advertisement

यहां से विले और कुरैन ने 73 रनों की साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर की तरफ चलता रखा। कुरैन ने फिर अंत में साकिब महमूद के साथ अहम 30 रन जोड़ इंग्लैंड को 328 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

विले ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 42 गेंदें खेली और तीन चौके और तीन छक्के लगाए। कुरैन ने 38 रनों की अपनी नाबाद पारी में 54 गेंदों का सामना कर चार चौके मारे। जोश लिटिल ने महमूद को आउट कर एक गेंद पहले इंग्लैंड की पारी का अंत किया। महमूद ने 12 रन बनाए।

स्टालिर्ंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना या तो वहीं विले को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार