कप्तान एंड्रयू बालबर्नी (नाबाद 63) और पॉल स्टर्लिंग (52) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड ने यहां स्पोर्टपार्क मार्सचाल्करवीर्ड स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में शुक्रवार को नीदरलैंड्स को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

Advertisement

नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 157 रन बनाए जिसके जवाब में आयरलैंड ने बालबर्नी के 127 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 63 और स्टर्लिग के 64 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 52 रन की बदौलत 43 ओवर में दो विकेट पर 158 रन बनाकर मैच जीत लिया।

नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वान बीक और कप्तान पीटर सीलार ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने कुल नौ रन के योग पर सलामी बल्लेबाज विलियम पोर्टरफील्ड (0) का विकेट गंवाया। इसके बाद बालबर्नी ने पहले स्टर्लिग के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 और फिर हैरी टैक्टर के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की अविजित साझेदारी की। आयरलैंड की पारी में हैरी 59 गेंदों पर तीन चौके के सहारे 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले नीदरलैंड्स की पारी में मैक्स ओदोव्द ने 59 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 36 रन बनाए। उनके अलावा बास डी ली ने 23, स्कॉट एडवडर्स ने 23 और ब्रैंडन ग्लोवर ने 18 रन बनाए जबकि लोगन वान बीक 22 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

आयरलैंड की ओर से क्रैग यंग और जोशुआ लिटल ने चार-चार विकेट लिए जबकि बारी मैकार्थी और एंडी मैकब्रिने को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार