UAE vs IRE 1st T20I Highlights: गैरेथ डेलनी (Gareth Delany) और मैथ्यू हम्फ्रीज (Matthew Humphreys) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने गुरुवार (29 जनवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 57 रन से हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसमें रोज अडायर ने 39 रन, लॉरकन टकर ने 38 रन, बेंजामिन कैलिट्ज़ ने नाबाद 26 रन, कर्टिस कैम्फर ने 25 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

यूएई के लिए जुनैद सिद्दकी और हैदर अली ने 2-2 विकेट, वहीं मुहम्मद अरफान ने 1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टम की शुरूआत ठीक रही। कप्तान मुहम्मद वसीम औऱ आर्यांश शर्मा ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 54 रन जोड़े। वसीम ने 37 गेंदों में 40 रन औऱ शर्मा न 17 गेंदों मे 23 रन की पारी खेली। लेकिन इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद पूरा बल्लेबाजी क्रम ढह गया और यूएई टीम 19.5 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। 

आय़रलैंड के लिए गैरेथ डेलनी और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने 3-3 विकेट, बैरी मैकार्थी ने 2 विकेट, जॉर्ज डॉकरेल और मार्क अडायर ने 1-1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार (31 जनवरी) को दुबई में ही खेला जाएगा।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार