Ireland vs India 1st T20I: पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 182 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 148 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ आयरलैंड ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार भारत को हराया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। रॉस अडायर 12 और टिम टेक्टर 17 रन ही बना सके, जबकि हैरी टेक्टर खाता खोले बिना आउट हो गए।

हालांकि इसके बाद कप्तान लोर्कन टकर ने पारी को संभाला और गैरेथ डेलानी के साथ मिलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में 64 रन की अहम साझेदारी की। टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

दूसरी ओर गैरेथ डेलानी ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्ज डॉकरेल ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 10 गेंदों में 19 रन जोड़े और डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए सिर्फ 17 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की। इन पारियों की बदौलत आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षित राणा ने 3 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली, जबकि शिवम दुबे ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने एक छोर से तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 50 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। संजू सैमसन 5 रन, ईशान किशन 1 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट हो गए।

मध्यक्रम में कुछ देर खड़े रहकर तिलक वर्मा ने 19 और शिवम दुबे ने 25 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। नतीजा यह रहा कि टीम इंडिया 18.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई।

आयरलैंड की ओर से गेंदबाजी में मैथ्यू होलार्ड और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं जय मूंदड़ा ने 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा लियाम मैक्कार्थी और गैरेथ डेलानी को 1-1 विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस जीत के साथ आयरलैंड ने इतिहास रचते हुए क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार