Gaby Lewis Viral Tweet: नए कोरोनोवायरस वैरिएंट ओमीक्रोन के उभरने का सबसे ज्यादा असर महिला विश्व कप के 2022 सीजन पर पड़ा है। ओमीक्रोन के चलते विश्व कप 2022 के क्वालीफायर को स्थगित करना पड़ा और आयरलैंड क्रिकेट टीम अपने देश वापस चली गई है। फिलहाल खिलाड़ी तो अपने देश पहुंच गए हैं लेकिन क्रिकेटरों का सामान अभी तक उन तक नहीं पहुंचा है।

Advertisement

आयरलैंड की क्रिकेटर गैबी लुईस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि उनको उनका सामना लौटा दिया जाए। गैबी लुईस ने ट्वीट कर बताया कि उनका सामान अभी भी ओमान में है। गैबी लुईस ने आईसीसी से गुहार लगाई कि उनका सामान जल्द से जल्द उनको लौटाया जाए। 

Advertisement

गैबी लुईस ने ICC को टैग करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'हमारे सामान पर कोई भी अपडेट आई जो अभी भी ओमान में है। 13 दिन से ज्यादा हो गए हैं। सबसे बुरा ये है कि मैंने इसमें अपने कॉलेज के नोट भी छोड़े हैं।'

बता दें कि ICC ने पुष्टि की कि न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 2022 विश्व कप के लिए योग्यता अब टीमों की रैंकिंग के आधार पर होगी। टूर्नामेंट के लिए अभी भी तीन स्थान भरे जाने बाकी हैं, ऐसे में अगर रैंकिंग को ध्यान में रखा जाए, तो वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और बांग्लादेश क्वालीफाई करेंगे वहीं आयरलैंड का सपना चूर-चूर हो गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार