India vs Ireland 2nd T20I: आयरलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार (28 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को जीत के लिए रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड की शुरूआत खराब रही और 48 रन के कुल स्कोर तक टिम टैक्टर, रॉस अडायर और कप्तान लॉर्कन टकर आउठ होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद हैरी टैक्टर औऱ बेंजामिन कैलिट्ज ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 43 गोंदं में 65 रन जोड़े।
इसके बाद 15वां ओवर करने आए शिवम दुबे ने लगातार दो गेंदों में कैलिट्ज़ औऱ गेरथ डेलानी को आउट कर भारत की वापसी कराई। कैलिट्ज़ ने 23 गेंदों में तीन चौकों औऱ दो छक्कों की बदौलत 37 रन की शानदार पारी खेली।
टॉप स्कोरर रहे टैक्टर ने47 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छ्क्का जड़ा। जिसकी बदौलत आय़रलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।
भारत के लिए डेब्यू मैच पर प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। वहीं शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट, हर्षित राणा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
गौरतलब है कि दो मैचों की सीरीज में आयरलैंड 1-0 से आगे है।
भारत के लिए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने डेब्यू किया। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है।
टीमें (प्लेइंग इलेवन)
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, , सूर्यांश शेडगे,शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।