Curtis Campher: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में दूसरे दिन आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर (Curtis Campher) नीदरलैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। कर्टिस कैंफर ने 4 गेंदों पर लगातार 4 विकेट लेकर करिश्मा कर दिया है।

Advertisement

कर्टिस कैंफर ने 9.2, 9.3, 9.4 और 9.5 गेंद पर लगातार 4 विकेट झटके और इतिहास रच दिया। कर्टिस कैंफर ने दूसरी गेंद पर कॉलिन एकरमैन को आउट किया. इसके बाद अगली गेंद पर अनुभवी ऑलराउंडर रेयान डेस्काथे को आउट करने में कामयाब रहे। तीसरी गेंद पर कैंफर ने स्कॉट एडवर्ड्स का विकेट चटकाकर हैट्रिक ली।

Advertisement

वहीं चौथी गेंद पर कर्टिस कैंफर ने वैन डर मर्व का विकेट लेकिर इतिहास रचा। टी-20 क्रिकेट में लसिथ मलिंगा और राशिद खान के बाद ऐसा करने वाले वो तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने ये कारनामा 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था वहीं राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके थे। वहीं टी-20 विश्वकप में ऐसा करने वाले कर्टिस कैंफर पहले गेंदबाज बन गए हैं।

बता दें कि टी20 फॉर्मेट में नीदरलैंड का पलड़ा हमेशा ही आयरलैंड पर भारी पड़ा है। लेकिन, आज कर्टिस कैंफर के दमपर इतिहास बदल सकता है। नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 12 टी20 मैचों में से सात में जीत हासिल की है। वहीं नीदरलैंड ने हालिया एकदिवसीय सीरीज में भी आयरलैंड को धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार