जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम मंगलवार से यहां हरारे स्पोर्ट कल्ब में आयरलैंड के खिलाफ चार मैचों की ऐतिहासिक वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। दोनों टीमों के लिए पहला मैच एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच के बाद आयरलैंड के लिए यह पहला वनडे मैच होगा।

Advertisement

इसके साथ इसी साल अप्रैल में आधिकारिक वनडे टीम का दर्जा प्राप्त होने के बाद आयरलैंड का यह पहला मैच होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच कांटे की टक्कर से कम नहीं होगा। जिम्बाब्वे की टीम ने सितंबर में हुए आईसीसी टी20 महिला विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर्स में एक भी मैच नहीं हारा था।

Advertisement

आयरलैंड ने आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के यूरोप छेत्र क्वालीफायर में चार में तीन मैच जीते थे और दूसरे स्थान पर रही थी। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में है जिससे यह सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।

सीरीज के कार्यक्रम इस प्रकार हैं :

5 अक्टूबर : पहला वनडे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

7 अक्टूबर : दूसरा वनडे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Advertisement

9 अक्टूबर : तीसरा वनडे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

11 अक्टूबर: चौथा वनडे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार