Legends League Cricket 2022: ओमान में लीजेंड्स क्रिकेट लीग का पहला सीजन खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में इंडिया महाराजा का सामना एशिया लायंस के साथ हो रहा है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा के सामने 176 रन का टारगेट रखा।

Advertisement

इस मैच में इंडिया महाराजा के लिए इरफान पठान ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और दो विकेट लिए। हालांकि, लायंस की पारी के10वें ओवर में कुछ ऐसा देखने को मिला जो क्रिकेट प्रेमियों को पुराने दिनों में ले गया।

Advertisement

अगर आपको याद हो कि 2006 में इरफान पठान ने एक टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार हैट्रिक ली थी। लगभग 16 साल बाद, बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कुछ ऐसा ही किया, इस बार ओमान में अपनी स्विंग का जादू बिखेरते हुए एक ही ओवर में दो विकेट लिए।

पठान का पहला शिकार मोहम्मद हफीज थे जिन्होंने बैकवर्ड पॉइंट फील्डर के ऊपर से कट शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे मुनाफ पटेल के हाथ में चली गई। इसके बाद उसी ओवर में, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मोहम्मद यूसुफ को विकेटकीपर नमन ओझा के हाथों कैच करवाया। आपको बता दें कि 2006 में पठान की हैट्रिक के दौरान यूसुफ भी आउट होने वाले तीन बल्लेबाज़ों में से एक थे और यही कारण है कि फैंस को पठान की 16 साल पुरानी हैट्रिक याद आ गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार