Yusuf pathan Retirement: यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।  यूसुफ पठान के संन्यास लेने के बाद भाई इरफान पठान ने इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इरफान पठान ने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'लाला आप कई लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। मैंने आपसे कई चीजें सीखी हैं, खासकर उन छक्कों को जिन्हें मैंने अपने करियर में हिट किया है। भाग्यशाली है कि आपके जैसा एक भाई है जो अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उत्कृष्ट है।'

Advertisement

इरफान पठान ने आगे लिखा, '3 ipl ट्रॉफी, दो विश्व कप 16 मैन ऑफ द मैच। 2 मुश्ताक अली चैम्पियनशिप। दलीप ट्रॉफी चैंपियनशिप। आपने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। मुझे यकीन है कि आगे जाकर आप कई और चीजें हासिल करेंगे।' इसके अलावा यूसुफ पठान ने दिल छू जाने वाला वीडियो संदेश दिया है। 

Advertisement

यूसुफ पठान ने वीडियो में कहा, ''मुझे याद है जिस दिन मैंने पहली बार भारत की जर्सी पहनी थी। उस दिन सिर्फ मैंने वो जर्सी नहीं पहनी थी मैंने अपने परिवार, कोच, दोस्त पूरे देश और अपनी उम्मीदों का भार अपने कंधे पर पहना था। बचपन से लेकर आज तक मेरी जिंदगी क्रिकेट के ही इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। 

यूसुफ पठान ने आगे कहा, 'अपने करियर में मैंने इंटरनेशल, डोमेसटिक आईपीएल सभी क्रिकेट खेला। आज का दिन थोड़ा अलग है आज कोई वर्ल्ड कप या आईपीएल फाइनल नहीं है लेकिन आज का दिन भी शायद उतना ही अहम है। आज बतौर क्रिकेटर मेरे करियर पर पूर्ण विराम लग रहा है। मैं आधिकारिक तौर पर संन्यास का ऐलान करता हूं।'

बता दें कि यूसुफ पठान ने अपने छोटे से करियर में 57 वनडे और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में यूसुफ के नाम 2 शतक भी हैं। क्रिस गेल के बाद आईपीएल के इतिहास में यूसुफ सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 174 आईपीएल मैच में यूसुफ ने 142.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 3204 रन बनाए हैं।   

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार