4 अगस्त। कश्मीर घाटी में सुरक्षा को मद्येनजर रखते हुए पर्यटकों के बाद अब क्रिकेटरों को भी कश्मीर घाटी छोड़ने को कहा गया है। जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटॉर और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान सहित कई क्रिकेटरों को कश्मीर छोड़ने को कहा है। 

Advertisement

जेकेसीए के एक सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। 

Advertisement

अधिकारी ने कहा, "हम इरफान और अन्य सहयोगी स्टाफ की देखरेख में प्री-सीजन ट्रेनिंग कर रहे थे। ये मैच घरेलू सत्र के लिए टीम में खिलाड़ियों के चयन में मदद करेंगे।

लेकिन शनिवार को यह फैसला किया गया कि कश्मीर (यह जगह) छोड़ देनी चाहिए और सुरक्षा के हालात ठीक होने के बाद ही वापस लौटना चाहिए।"  इससे पहले, सेना ने एक आदेश जारी करके पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोड़ने को कहा था। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार