आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 25वां मुकाबला शुक्रवार, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा जिसके लिए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने मेजबान टीम CSK की संभावित टीम का चुनाव किया है। आपको बता दें कि उन्होंने टीम में 3.40 करोड़ के 24 साल के घातक तेज गेंदबाज़ को शामिल किया है।

Advertisement

दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित टीम पर बात करते दिखे। यहां उन्होंने सबसे पहले मेजबान टीम की ओपनिंग जोड़ी को बदलने पर अपनी राय रखी और कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह प्लेइंग कॉम्बिनेशन में राहुल त्रिपाठी को जगह मिलनी चाहिए जो कि डेवोन कॉनवे के साथ टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। इरफान का मानना है कि राहुल त्रिपाठी सीएसके को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इसके अलावा इरफान पठान का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कॉम्बिनेशन में रविंद्र जडेजा को विजय शंकर से ऊपर बैटिंग करनी चाहिए ताकि वो टीम के लिए और भी बेहतर योगदान कर सके है। आखिर में उन्होंने सीएसके के कॉम्बिनेशन में सबसे बड़ा बदलाव करते हुए 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ अंशोल कंबोज को शामिल करने की सिफारिश की जिन्हें CSK ने मेगा ऑक्शन में 3.40 करोड़ की मोटी रकम चुकाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। इरफान का मानना है कि अंशोल को मुकेश चौधरी की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

इऱफान पठान द्वारा KKR के खिलाफ मैच के लिए चुनी गई CSK की संभावित टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशोल कंबोज, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार