भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के लिए अपनी पसंदीदा टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी कर दी है। गौरलतब है कि उन्होंने प्लेऑफ के लिए मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पिछले साल रनरअप रहने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad), दोनों को ही नहीं चुना है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड करते हुए IPL के 18वें सीजन के लिए टॉप-4 टीमों का चुनाव किया। यहां उन्होंने सबसे पहले पांच बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को जगह दी। वो बोले, 'चेन्नई ने पिछले साल क्वालीफाई नहीं किया, लेकिन वो इस साल जरूर करेंगे। मुझे लगता है वो स्पिन टू विन का मंत्र वापस लेकर आए हैं। उनकी पिच थोड़ा ज्यादा टर्न करेगी और उन्होंने अपनी बैटिंग को भी मजबूत किया है। आप कुल मिलाकर देखोगे तो अश्विन, जडेजा और नूर, CSK को 12 ओवर एक दम पुख्ता मिल रहे हैं। उसके बाद उनके पास चार ओवर पथिराना के हैं। टूर्नामेंट बॉलर ही जिताते हैं, इसलिए मुझे लगता है CSK क्वालीफाई करेगी।'

Advertisement

इसके बाद इरफान पठान ने अपनी दूसरी और तीसरी टीम चुनते हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम लिया। इरफान ने कहा, 'मेरी दूसरी टीम मुंबई इंडियंस है। उनका पिछला सीजन अच्छा नहीं था, लेकिन इस सीजन चीजे बदली है। हार्दिक जिस कॉन्फिडेंस के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, वो यहां पर भी (आईपीएल) लेकर आएंगे। और अगर जसप्रीत बुमराह जल्दी फिट हो जाते हैं तो आपके पास बॉलर्स में ट्रेंट बोल्ट हैं, जसप्रीत बुमराह हैं और दीपक चाहर हैं। आपके पास रोहित का अनुभव है और अगर सूर्या का फॉर्म पूरी तरह वापस आ गया तो ये टीम प्लेइंग इलेवन में एक से बढ़कर एक मैच विनर लेकर आएगी। अल्लाह गज़नफर चोटिल होकर बाहर हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके पास मुजीब और सेंटनर के तौर पर दो अच्छे स्पिनर हैं। उनका आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हो, तो कुल मिलाकर उनका पूरा सेटअप बहुत मजबूत है, इसलिए वो मेरी दूसरी टीम है।'

RCB के बारे में बात करते हुए इरफान बोले, 'इस बार आरसीबी फिल साल्ट को लेकर आए हैं, जो कि पिछले साल चैंपियन टीम केकेआर का हिस्सा थे। उनका एक्सपीरियंस काम आएगा। मुझे लगता है उनका विराट के साथ तालमेल काफी अच्छा रहेगा। रजत पाटीदार नए कप्तान हैं, लेकिन मुझे लगता है वो मैनेज कर लेगा क्योंकि उन्हें विराट और दूसरे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा। मुख्य चीज गेंदबाज़ी हैं, मुझे लगता है वहां एक्सपीरियंस हो तो काम आसान हो जाता है। आरसीबी में एक्सपीरियंस जोश हेजलवुड लेकर आएंगे जो कि रजत पाटीदार के लिए काम आसान कर देंगे। वहां भुवनेश्वर कुमार भी हैं जिससे आरसीबी को दो गेंदबाज़ तो काफी अच्छे मिल गए। साथ में यश दयाल हैं, उन्होंने पिछले साल काफी अच्छी बॉलिंग की थी और धोनी को भी आउट किया था। जब मैं आरसीबी की टीम पर नज़र डालता हूं तो मुझे लगता है उनके पास लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड हैं तो फायर पावर भी हैं। इसलिए मेरी तीसरी टीम आरसीबी हैं।'

गौरतलब है कि टॉप-4 के लिए अपनी आखिरी टीम चुनते हुए इरफान पठान ने दिल्ली कैपिटल्स का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है दिल्ली में अच्छा फायर पावर है। उनके पास पावरप्ले में खेलने के लिए जेक फ्रेजर मैक्गर्क, फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल हैं। अक्षर फ्लोटर की तरह बैटिंग करते हैं। अगर आप देखोगे तो दिल्ली के पास 3-4 जबरदस्त मैच विनर हैं। उनके पास टॉप क्वालिटी के दो स्पिनर हैं जो कि हर टीम के पास नहीं हैं। चेन्नई के पास तीन हैं, दिल्ली पर दो हैं, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव। उनके पास मिचेल स्टार्क हैं। जो कि सही मौके पर अपना कद बड़ा करते हैं। उनसे आपको शुरुआत के दो ओवर और आखिर के दो ओवर मिल जाएंगे। मुकेश कुमार भी हैं, वो अच्छे बॉलर हैं, वो स्टंप के पास से बॉल डालते हैं। जब ऐसा होता है तो कोई भी बॉलर लाइन काफी अच्छी डाल सकता है। उनके पास टी नटराजन भी हैं, जो कि यॉर्कर के मास्टर्स हैं। उन्होंने पिछले साल काफी सारे यॉर्कर डाले थे। दिल्ली के पास तीन क्वालिटी तेज गेंदबाज़ और दो अच्छे स्पिनर हैं। ऐसे में अगर वो क्वालीफाई नहीं करते तो मैं निराश होंगा। इसलिए वो मेरी चौथी टीम हैं।'

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

कुल मिलाकर इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल 2025 के लिए जो चार टीमें क्वालीफाई करेगी वो चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम होने वाली है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इरफान पठान की ये भविष्यवाणी कितनी सही साबित होती है और कितनी गलत।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार