4 जनवरी,नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने शनिवार (4 जनवरी) को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी करने वाले इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उनके खाते में कुल 301 इंटरनेशनल विकेट आए। 

Advertisement

उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2012 में खेला था। वह 2013 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। 

Advertisement

इरफान ने 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2003 में एडिलेड टेस्ट में डेब्यू किया था। लेकिन 2004 में पाकिस्तान दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट में जगह बनाई। 

पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में हैट्रिक लेना और 2007 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनना उनके बेस्ट प्रदर्शन में से हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी से भी दिल जीता और मौकों पर ओपनर या नंबर 3 बल्लेबाज की भूमिका निभाई।  

35 साल के इरफान ने अपना आखिरी आईपीएल मुकाबला 2017 में खेला था। उसके बाद किसी भी टीम ने उन्हें पिछली 3 नीलामियों में किसी ने नहीं खरीदा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार