दिग्गज शेन वार्न (Shane Warne) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का खिताब जीता था। शेन वार्न का इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। शेन वॉर्न की गिनती व्यापक रूप से महान स्पिनरों में होती है। शेन वॉर्न राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी के पहले कप्तान थे जिसे उन्होंने अपने संन्यास के लगभग एक साल बाद ज्वाइन किया था। आईपीएल 2022 में आरआर ने शेन वार्न को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने फ्रैंचाइज़ी में वार्न के कार्यकाल को याद किया है।

Advertisement

इरफान पठान के बड़े भाई, यूसुफ भी आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। इरफान ने पूरे आईपीएल में शेन वार्न के मांडइसेट को याद किया। इरफान पठान ने बताया कि वो क्या था जो शेन वॉर्न को अन्य सभी कप्तानों से अलग बनाता था।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर अपने कमेंट्री कार्यकाल के दौरान शेन वार्न को याद करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'राजस्थान रॉयल्स अकेली टीम थी जो शाम करीब  स्टेडियम में आती थी। मैच रात 8 बजे शुरू होने वाले होते थे। शेन वॉर्न अपने समय से काफी आगे थे। वो जानते थे कि पहली बार यह टूर्नामेंट है जहां एक टीम को 14 मैच खेलना है। उन्होंने सोचा ऐसे में खिलाड़ी थक जाएंगे क्योंकि गर्मी का मौसम है और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं उनकी एनर्जी बचाकर रखूंगा।'

इरफान पठान ने आगे कहा, 'हमारी टीम (पंजाब) शाम 6 बजे मैदान पर पहुंचती थी! हम अतिरिक्त अभ्यास करते थे! हम फिर भी सेमीफाइनल में पहुंचे, इसलिए यह इतना बुरा नहीं था, लेकिन शेन वार्न का तरीका अलग था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई और यह हमेशा याद किया जाएगा। जब भी हम आईपीएल की बात करेंगे तो हम उन्हें याद करेंगे।'

शेन वार्न की राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट के पहले सीजन के फाइनल में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। तब से यह उनका एकमात्र आईपीएल खिताब रहा है। आईपीएल 2022 में रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना क्वालीफायर उसे हारना पड़ा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार