2 नवंबर। प्रिया पूनिया के 75 रनों की दमदार पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। आईसीसी वुमेन्स चैम्पियनशिप के तहत खेले गए इस मैच में शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए जबकि भारतीय टीम 224 रनों पर ऑल आउट हो गई।

Advertisement

मेजबान टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर ने 94 रनों की पारी खेली जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में भले  ही भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय महिला टीम की तूफानी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने एक खास कैच लपककर हर किसी को हैरान कर दिया।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने वेस्टइंडीज कप्तान स्टेफनी टेलर का एक हैरत भरा कैच लपककर उनकी शानदार 94 रनों की पारी का समापन किया। हरमनप्रीत कौर ने हवा में छलांग लगाकर स्टेफनी टेलर का एक असाधारण कैच लपका। हरमनप्रीत कौर के इस कैच को देखकर हर कोई उन्हें उड़ता पंक्षी करार दे रहा है।

वीडियो हरमनप्रीत कौर ने लपका हैरान भरा कैच

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार