ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है, लेकिन एक बहस ने तूल पकड़ लिया है—क्या भारत को दुबई में खेलने से कोई अतिरिक्त फायदा मिल रहा है? टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजेय रही है और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने सभी मैच खेल रही है।

Advertisement

दरअसल, बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते आईसीसी को हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा और भारत को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मंजूरी दी गई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया और फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

लेकिन अब कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि भारत को एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने इस पूरे शेड्यूल को "फनी" और "फार्सिकल" (मजाकिया और बेतुका) करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लॉयड ने कहा, "ये बहुत शर्मनाक है कि इतनी बड़ी टूर्नामेंट का आयोजन इस तरह किया गया है। ये मजाकिया और हंसी उड़ाने लायक है। मेरे पास शब्द नहीं हैं!"

VIDEO:

लॉयड ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "ये पूरी तरह से बकवास है। मुझे नहीं पता इसे और कैसे समझाया जाए। ये वर्ल्ड इवेंट है और इसमें टीमों को इधर-उधर दौड़ाया जा रहा है। ये सुनने में मजेदार लग सकता है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए ये बिल्कुल भी मजेदार नहीं है।"

अब भारत 9 मार्च को दुबई में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलेगा।

Advertisement

फाइनल के लिए टीम इंडिया की संभावित ग्यारह :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार