Venkatesh Iyer Girlfriend: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लड़की की तस्वीर पर कमेंट किया जिसके बाद फैंस हैरान हैं कि क्या वेंकटेश अय्यर 29 साल की लड़की प्रियंका (Priyanka Jawalkar) को डेट कर रहे हैं? प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसपर वेंकटेश अय्यर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्यूट। 

Advertisement

वेंकटेश अय्यर के इस कमेंट के जवाब में प्रियंका ने लिखा, 'तुम कौन?' वेंकटेश अय्यर और प्रियंका के बीच हुए इस मैसेज के आदान-प्रदान के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है। कुछ यूजर्स इसे दोनों के बीच डेटिंग से जोड़ रहे हैं तो कुछ फैंस ट्रोलिंग पर उतर आए हैं।

Advertisement

अनंतपुर के मराठी परिवार में जन्मीं प्रियंका का पूरा नाम प्रियंका जावलकर है। प्रियंका जावलकर तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद से पढ़ाई की हुई है। 2017 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली प्रियंक को टैक्सीवाला फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा भी गया था।

प्रियंका जावलकर को 2021 में रिलीज हुई फिल्म गमानम में भी देखा गया था। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर ही 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं अगर वेंकटेश अय्यर की बात करें तो आईपीएल 2021 में 10 मैचों में 4 अर्द्धशतक और 128.47 के स्ट्राइक-रेट के साथ वेंकटेश अय्यर ने 370 रन बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार