Ish Sodhi Record: न्यूजीलैंड के स्टार लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा करते हुए इतिहास रच दिया है। ईश सोढ़ी पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज टीम साउदी को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड के अनुभवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (2 मई) को ढाका में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में सोढ़ी ने जैसे ही शमीम हुसैन (3) का विकेट लिया, उन्होंने इतिहास रच दिया।

इस विकेट के साथ ही सोढ़ी ने टीम साउदी को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सोढ़ी अब 142 मैचों में 165 विकेट के साथ इस लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जबकि साउदी 164 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। वहीं मिचेल सैंटनर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 142 विकेट दर्ज हैं।

न्यूजीलैंड के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट:

  1. ईश सोढ़ी – 165 विकेट
  2. टीम साउदी – 164 विकेट
  3. मिचेल सैंटनर – 142 विकेट
  4. ट्रेंट बोल्ट – 83 विकेट
  5. लॉकी फर्ग्यूसन – 76 विकेट

इतना ही नहीं, सोढ़ी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में भी सोढ़ी ने टीम साउदी को ही पीछे और इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान हैं, जिनके नाम 193 विकेट हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट:

  1. राशिद खान – 193 विकेट
  2. ईश सोढ़ी – 165 विकेट
  3. टीम साउदी – 164 विकेट
  4. आदिल राशिद – 163 विकेट
  5. मुस्तफिजुर रहमान – 158 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो बारिश प्रभावित से प्रभावित 15-15 ओवर के इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 102 रन पर सिमट गई। टीम के लिए तौहीद हृदय (33) और लिटन दास (26) ही कुछ रन जोड़ पाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 11.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेवोन जैकब्स ने 31 गेंदों में 62 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार