भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन फाइनल की शुरुआत से पहले जब दोनों देशों का नेशनल एंथम हुआ तो एक इमोशनल मूमेंट देखने को मिला। दरअसल, न्यूजीलैंड के नेशनल एंथम के दौरान उनके स्पिनर ईश सोढ़ी रोते हुए नजर आए।

Advertisement

इस समय सोढ़ी के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोढ़ी की आंखों से आंसू निकल रहे हैं और कुछ लोगों का मानना है कि क्योंकि वो भारतीय मूल के हैं और अपने ही देश के विरुद्ध वो एक बड़ा फाइनल खेल रहे हैं जिसके चलते उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

Advertisement

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने फाइनल में ताबड़तोड़ शुरुआत करते हुए 15 ओवर्स में ही 200 रन बना दिए। ताजा समाचार लिखे जाने तक क्रीज़ पर ईशान किशन और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं और अभी भी भारत के हाथ में 8 विकेट बचे हुए हैं। यहां से भारतीय टीम 250 के पार जाती हुई नजर आ रही है और ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने कितना बड़ा लक्ष्य रखती है।

इस मैच के लिए भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड टीम में कोल मैककॉन्की की जगह जैकब डफी टीम में आए हैं। 

भारत (प्लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सेफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार