Ishan Kishan Record: श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले (AFG vs IND 2nd T20) में 14.5 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली और अभिषेक शर्मा का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

ईशान ने अभिषेक को पछाड़ा: भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 में 28 साल के ईशान टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने 23 गेंदों पर 3 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 38 रन जोड़े। खास बात ये है कि इसी के साथ ईशान ने साल 2026 में अपने 892 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए और वो भारत के एक कलैंडर ईयर में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

गौरतलब है कि ईशान किशन ने अपने ही साथी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। अभिषेक ने साल 2025 के कैलेंडर ईयर में 892 रन बनाए थे। बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट के टॉप पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में T20I में 1164 रन जोड़े थे।

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन

  • 1164 रन – सूर्यकुमार, 2022 (स्ट्राइक रेट: 187.43)
  • 892 रन – ईशान किशन, 2026 (स्ट्राइक रेट: 173.20)
  • 859 रन – अभिषेक शर्मा, 2025 (स्ट्राइक रेट: 193.46)
  • 781 रन – विराट कोहली, 2022 (स्ट्राइक रेट: 138.23)
  • 733 रन – सूर्यकुमार यादव, 2023 (स्ट्राइक रेट: 155.95)

मैच का हाल: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। अफगानी टीम का एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका। टीम के कैप्टन इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन ठोके, वहीं अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन और ईशान किशन ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। श्रेयस ने भी 11 गेंदों पर 11 रन और तिलक वर्मा ने 14 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर भारत ने 14.5 ओवर 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार