IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ईशान किशन ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को संभाला। वहीं आखिरी ओवरों में अनिकेत वर्मा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से हो रहा है। इस मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 7 रन, ट्रेविस हेड 11 रन और नितीश कुमार रेड्डी सिर्फ 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया। उन्होंने 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार 80 रन बनाए। इस दौरान हेनरिक क्लासेन ने भी 22 गेंदों में 31 रन की अहम पारी खेली और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 53 गेंदों में 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

पारी के आखिरी ओवरों में अनिकेत वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोकते हुए टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया, जिसकी बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में जैकब डफी ने शानदार डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी 3 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार