Ishan Kishan Record: भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ICC T20I Ranking के नंबर-1 बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे टूर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 48.33 की औसत से 145 रन बनाए। इसी बीच एक समय उनके नाम 916 रेटिंग पॉइंट्स दर्ज हो गए थे। यही वज़ह है अब ईशान के नाम कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।
MS Dhoni भी नहीं कर पाए ये कारनामा: ईशान किशन भारत के ऐसे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने T20I में 900 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए। मौजूदा समय में उनके नाम 910 रेटिंग पॉइंट्स दर्ज है। महान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत जैसे तूफानी बल्लेबाज़ भी ये कारनामा नहीं कर पाए थे। खास बात तो ये है कि ईशान से पहले भारत के सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया। इनमें विराट कोहली (912 रेटिंग पॉइंट्स), सूर्यकुमार यादव (912 रेटिंग पॉइंट्स) और अभिषेक शर्मा (931 रेटिंग पॉइंट्स) का नाम दर्ज है।
एलीट लिस्ट का बने हिस्सा: 28 वर्षीय ईशान किशन ICC Men's T20I Rankings के इतिहास में तीसरे सर्वाधिक रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 916 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करके एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में एंट्री ली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनके करियर की बेस्ट T20I रेटिंग 931 थी। दूसरे नंबर पर इंग्लिश बल्लेबाज़ डेविड मलान हैं, जिन्होंने एक समय 919 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए थे।
ईशान किशन T20I रिकॉर्ड: बिहार में जन्मे ईशान किशन आज भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं। वो देश के लिए 55 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 1608 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 12 हाफ सेंचुरी लगाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 32 वनडे मुकाबले खेले। इन फॉर्मेट में उन्होंने 78 रन और 1107 रन बनाए। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने का भी कारनामा किया है। बताते चलें कि ईशान के नाम 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 3893 रन, 122 लिस्ट ए मैचों में 4197 रन और 254 टी20 मैचों में 7201 रन दर्ज हैं।