India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने शनिवार (25 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। किशन ने 44 गेंदों में 184.09 की स्ट्राईक रेट से 81 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। वह इस मुकाबले में भारतीय टीमके टॉप स्कोरर रहे।

Advertisement

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

अपने इस पारी के दौरान किशन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक साल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। मौजूदा साल में वह 22 पारियों में 783 रन बना चुके हैं, वहीं कोहली ने 2022 में 20 पारियों में 781 रन बनाए थे।

इस लिस्ट में अभी सूर्यकांर यादव (1164 रन) औऱ अभिषेक शर्मा (859 रन) ही उनसे आगे हैं।

अपना रिकॉर्ड किया बेहतर

इसके अलावा बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इस फॉर्मेट में विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में  किशन तीसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इससे पहले उन्होंने 2026 में कोलंबो  में पाकिस्तान के खिलाफ 77 रन की पारी खेली थी।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और नंबर 3 पर उतरे किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 66 रन और तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रनों की शानदार साझेदारी की। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 219 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा सीरीज में किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। 2 पारियों में उनके बल्ले से 58.00 की औसत और 170.59 की स्ट्राईक रेट से 116 रन आए हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ा था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार