Ishan Kishan Dropped Ben Curran Catch Video: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (ZIM vs IND 3rd T20) बीते रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने बेहद ही खराब फील्डिंग की और पूरे 5 कैच टपकाए। इसी बीच ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अशोक शर्मा (Ashok Sharma) का दिल तोड़ा और उनकी गेंद पर बेन करन (Ben Curran) का एक बेहद ही आसान कैच टपका दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये पूरी घटना जिम्बाब्वे की पारी के 7वें ओवर में घटी। यहां अशोक शर्मा भारत के लिए अपना दूसरा ओवर डालने आए थे जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने बेन करन को अपनी रफ्तार से चकमा दिया। उन्होंने 144kph की स्पीड से लेंथ पर फेंका था जिस पर बेन करन बड़ा शॉट मारने की कोशिश में गलती कर बैठे।

इसके बाद होना क्या था, अशोक शर्मा के हाथ से निकली आग उगलती गेंद सीधा बेन करन के बैट के ऐज से टकराई और फिर हवा में चली गई। इसे पकड़ने के लिए ईशान किशन गेंद के नीचे आए और सभी को लगा कि वो आसानी से कैच पूरा करेंगे। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और ईशान ने आखिरी मौके पर ये लड्डू कैच टपका दिया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि जिम्बाब्वे टूर पर ईशान किशन ने अपनी विकेटकीपिंग से निराश किया है। उन्होंने दूसरे टी20 में भी न्यूमैन न्यामहुरी को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया था। यही वज़ह है सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी क्लास लगा रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने जीती सीरीज: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी में भारतीय टीम ने तीसरे टी20 में 192 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 35 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी के साथ टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की धरती पर उन्हें 3-0 से हराकर ये सीरीज जीती है। श्रेयस की कैप्टेंसी में भारतीय टीम के लिए ये पहली सीरीज जीत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार