चेन्नई, 26 सितम्बर (CRICKETNMORE)| कप्तान ईशान किशन (85) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर झारखंड ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैच में तमिलनाडु को आठ रनों से हरा दिया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किशन के अर्धशतक के दम पर पूरे 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए थे जबाव में तमिल नाडु की टीम कप्तान बाबा इंद्रजीत के 101 रनों के बाद भी 299 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

किशन के अलावा सौरभ तिवारी ने 54 और आनंद सिंह ने 52 रनों की पारी खेली। झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और किशन तथा आनंद की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इसके बाद किशन ने विराट सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन जोड़े। 

Advertisement

किशन ने 87 गेंदों की पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उनका विकेट 187 के कुल स्कोर पर गिरा। आनंद ने 75 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अर्धशतक जमाया। 

मध्यक्रम में सौरभ ने तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 43 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाए। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

तमिलनाडु के लिए कप्तान इंद्रजीत ने संघर्ष तो किया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। इंद्रजीत 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और सात चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा अभिनव मुकुंद ने 68 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। 

झारखंड के लिए वरुण एरॉन और अनुकूल रॉय ने तीन-तीन विकेट लिए। मोनू कूमार को दो विकेट मिले। शाहबाज नदीम के हिस्से एक विकेट आया। 

Advertisement

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में सर्विसेस ने बंगाल पर आठ विकेटों से आसान जीत दर्ज की। 

सर्विसेस ने वरूण चौधरी और अर्जुन शर्मा के तीन-तीन विकेटों के दम पर बंगाल को 38 ओवरों में 129 रनों पर ही ढेर कर दिया और फिर 22 ओवरों में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

बंगाल के लिए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन ने 34, अनूस्तूप मजूमदार ने 33 रन बनाए। 

Advertisement

सर्विसेस के लिए कप्तान रजत पालीवाल ने 55 गेंदों में आठ चौके एक छक्के की मदद से नाबाद 53 रनों की पारी खेली। उनके आलावा राहुल सिंह ने नाबाद 53 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का लगाया। 

वहीं इस ग्रुप के एक अन्य मैच में गुजरात ने राजस्थान को आठ विकेट से हरा दिया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को पांच विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रनों से आगे नहीं जाने दिया। राजस्थान के लिए चंद्रप्रताप चंदावत ने सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा पांच छक्के लगाए। उनके अलावा चेतन बिष्ट ने 44 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

गुजरात के लिए क्षितिज पटेल ने नाबाद 89 और प्रियंक पांचाल ने 84 रन बनाए। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 163 रनों की साझेदारी की। पांचाल ने 112 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। 

क्षितिज ने भी 110 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार