आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा। किशन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी के चलते मुंबई की टीम ने 197 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान अगर किसी गेंदबाज की सबसे ज्यादा पिटाई की तो वो मोहम्मद सिराज थे।

Advertisement

मुंबई की पारी का पांचवां ओवर करने आए सिराज को पता भी नहीं था कि इस ओवर में उनकी कितनी पिटाई होने वाली थी। ईशान और रोहित ने इस ओवर में सिराज की जमकर कुटाई करते हुए 3 छक्कों और 1 चौके समते 23 रन लूट लिए। इस ओवर में लगाए गए तीन छक्कों में से 2 ईशान के बल्ले से निकले थे और ओवर की तीसरी गेंद पर जो छक्का उन्होंने लगाया वो उनकी पारी का हाइलाइट था।

Advertisement

ईशान ने  सिराज के इस ओवर की तीसरी गेंद पर हल्की सी जगह बनाकर कवर पॉइंट के ऊपर से शानदार छक्का दे मारा। उनका ये छक्का देखकर कमेंटेटर तो दंग थे ही लेकिन साथ ही मोहम्मद सिराज को भी यकीन नहीं हुआ कि ईशान ने ये छक्का कैसे मार दिया। इस छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी अर्धशतकों के दम पर मुंबई इडियंस (Mumabi Indians) ने गुरुवार (11 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हरा दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार