IPL 2022: मुंबई इंडियंस (MI) के ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने रविवार (27 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2022 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़तक इतिहास रच दिया। किशन ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही किशन ने सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डी कॉक के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Advertisement

ईशान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले आईपीएल 2021 के आखिरी दो लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 50 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी। उनसे पहले मुंबई के लिए यह कारनामा सिर्फ तेंदुलकर और डी कॉक ने ही किया था। 

Advertisement

इसके अलावा वह दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने के बाद सीजन के पहले मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली थी। इससे पहले साल 2014 में युवराज सिंह ने यह कमाल किया था। बता दें कि मुंबई ने ऑक्शन में किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अपनी इस पारी के दौरान किशन ने आईपीएल में अपने 1500 रन भी पूरे कर लिए। 

किशन के शानदार अर्धशतक के दम पर मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार