India Probable Playing XI Vs AFG 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Probable Playing XI) कैसी हो सकती है।

Advertisement

विराट कोहली की जगह ईशान किशन: भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं तो ऐसे में अब उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो 27 साल के ईशान की साल 2023 के बाद वनडे टीम में वापसी होगी। उन्होंने अब तक देश के लिए 27 वनडे मैचों में 42.40 की औसत और 102.19 की स्ट्राइक रेट से 933 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक भी ठोका।

Advertisement

प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका: भारतीय वनडे टीम में 24 वर्षीय तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव को चुना गया है जिन्हें धर्मशाला ODI में अपना डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। प्रिंस ने हाल ही में IPL19 में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और सभी चयनकर्ताओं का दिल जीता। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में 8.82 की इकोनॉमी से रन देकर 16 विकेट चटकाए थे।

बताते चलें कि प्रिंस के नाम दो फर्स्ट क्लास मैचों में एक विकेट, 14 लिस्ट ए मैचों में 29 विकेट और 35 टी20 मैचों में 38 विकेट दर्ज हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार