Ishan Kishan Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs AFG 2nd T20) मंगलवार, 14 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी बैटिंग से रनों की बरसात करके एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

2026 का नंबर-1 T20I बल्लेबाज़: ईशान किशन एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि मौजूदा समय में बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। खास बात ये है कि अब ईशान के पास साल 2026 का नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 42 रनों की पारी खेलकर ये पॉजिशन हासिल कर सकते हैं। 

ध्यान दें कि ईशान ने साल 2026 में अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में 35.58 की औसत और 173.57 की स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं। वो मौजूदा समय में साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह हैं, जिन्होंने 2026 में अब तक 24 टी20 मैचों में 895 रन जोड़े।

साल 2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 24 मैचों में 895 रन
  • ईशान  किशन (भारत) - 24 मैचों में 854 रन
  • हमजा खान (रवांडा) - 18 मैचों में 610 रन
  • अभिषेक शर्मा (भारत) - 24 मैचों में 596 रन
  • शिमरोन हेटमायर (वेस्टइंडीज) - 16 मैचों में 566 रन

ईशान का T20I रिकॉर्ड: 28 वर्षीय ईशान किशन भारतीय टी20 टीम के अहम सदस्य हैं और अब तक देश के लिए 56 टी20 इंटरनेशनल में 1650 रन बना चुके हैं। इसके  अलावा उन्होंने 32 वनडे में 1107 रन और 2 टेस्ट में 78 रन बनाने का कारनामा किया है। सबसे खास बात ईशान के नाम T20I में सेंचुरी और ODI में डबल सेंचुरी दर्ज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार