आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नामीबिया के तेज गेंदबाज जोहान्स स्मिट को पावरप्ले के आखरी ओवर में पूरी तरह रिमांड पर लिया और लगातार 4 छक्के ठोककर ओवर में कुल 28 रन कूट डाले।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार (12 फरवरी) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में भारत और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है। नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला जल्द ही भारी पड़ता नजर आया।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत बेहद तेज रही और ईशान किशन ने आते ही नामीबियाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज जोहान्स स्मिट ईशान किशन के निशाने पर आ गए। पहली गेंद डॉट रही, लेकिन इसके बाद ईशान ने अगली चार गेंदों पर लगातार छक्के जड़ दिए।

ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाते हुए ईशान किशन ने उस ओवर से कुल 28 रन बटोर लिए, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे। इस तूफानी अंदाज का असर यह रहा कि भारत ने सात ओवर के भीतर ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

VIDEO:

इस धमाकेदार बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 वर्ल्ड कप में फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिले। अभिषेक शर्मा को बुखार के कारण आराम दिया गया और उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिला, जबकि मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई।

टीमें इस मैच के लिए
इंडिया (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

नामीबिया (प्लेइंग XI): लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार