Asia Cup 2022: बीसीसीआई ने 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम से ड्रॉप कर दिया गया। ईशान के अलावा, केरल के विकेटकीपर संजू सैमसन भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। सूंज सैमसन की तरफ से तो इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन ईशान किशन ने इमोशनल लाइन शेयर की हैं।

Advertisement

एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद ईशान किशन का हौंसला नहीं टूटा है और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रैप सॉन्ग की कुछ प्रेरक लाइन पोस्ट की हैं। इस लाइन के शब्द कुछ ऐसे हैं-

Advertisement

'कि अब ऐसा बनना नहीं भले घायल हो जाना, तुझे मूर्ख समझे कोई तो तू फायर हो जाना, बेला पीछे रहना तू मगर सब संभाल इन सब आगे वालों की तरह ना गायब हो जाना। मेरी बात सुन मैं हेट देकर कहां जाऊंगा। या फिर ऐसा कहूं कि हेट लेके बदल...'

बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत को अपना पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इस मेगा इवेंट को जीतना चाहेगी। टी-20 विश्वकप 2022 जो इसी साल के अंत में खेला जाना है उसके लिहाज से ये काफी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होने वाला है। ईशान किशन ने भारत के लिए 19 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 30.17 की औसत से 543 रन निकले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार