रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20I मुकाबले में ईशान किशन ने न सिर्फ़ अपने बल्ले से धमाल मचाया, बल्कि मैदान पर एक मज़ेदार पल देकर भी फैंस का दिल जीत लिया। शानदार फॉर्म में चल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने मैच के दबाव के बीच ऐसा हल्का-फुल्का लम्हा पैदा किया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। भारत के बड़े रन चेज़ के दौरान किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया।
पावरप्ले के भीतर ही उन्होंने तेज़ अर्धशतक पूरा कर टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसी दौरान एक शॉट खेलते वक्त उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को हंसी में डाल दिया और फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। दरअसल, पांचवें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उनका बल्ला हाथ से छूट गया और हवा में उड़ता हुआ मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच जा गिरा। ये नज़ारा बिल्कुल वैसा ही था, जैसा पहले कई बार ऋषभ पंत के साथ देखा जा चुका है।
इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। फैंस ने ईशान किशन और ऋषभ पंत की तुलना करते हुए मज़ेदार मीम्स और वीडियो शेयर किए। दोनों ही खिलाड़ी अपनी बेखौफ बल्लेबाज़ी और अनोखे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और ये पल उसी का एक और उदाहरण बन गया। इस मज़ेदार घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
ಇದು ಬ್ಯಾಟ್ Swing ಅಲ್ಲ, Ishan Kishan ಬ್ಯಾಟ್ Fly!
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) January 23, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #INDvNZ 2nd T20I | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TeamIndia pic.twitter.com/SXGk3PdzCj
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मैच की बात करें तो किशन ने 32 गेंदों पर 76 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दिलचस्प बात ये रही कि उनके कुल 76 में से 68 रन सिर्फ़ बाउंड्री से आए, यानी लगभग हर तीन गेंद पर एक चौका या छक्का। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की और रायपुर का स्टेडियम ईशान किशन के नाम गूंज उठा। किशन को उनके शानदार प्रदर्शऩ के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।