ईशान किशन (Ishan Kishan) सुर्खियों में हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ईशान किशन के बल्ले से 210 रनों की शानदार पारी निकली। इस विस्फोटक पारी के बाद सोशल मीडिया पर ईशान किशन जमकर सर्च किए जा रहे हैं। 24 साल के ईशान किशन के बैकग्राउंड से लेकर उनके घरेलू आंकड़ों को फैंस खंगाल रहे हैं। इसी खोज-खोजी में ईशान किशन से जुड़ी एक ऐसी स्टोरी सामने आई है जिससे बेहद ही कम फैंस परिचित होंगे।

Advertisement

ऑटो रिक्शा में ठोक बैठे थे ईशान किशन: बात साल 2016 की है जी न्यूज में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार गुस्से में आग बबूला भीड़ ने एकबार ईशान किशन की सड़क पर ही जमकर सुताई कर दी थी। पूरा मामला ये था कि ईशान किशन अपनी तेज रफ्तार कार को ऑटो रिक्शा में ठोक बैठे थे। इस दुर्घटना के बाद ऑटो रिक्शा में बैठे कई लोग चोटिल हुए थे।

Advertisement

रोडपर पीटे गए थे ईशान किशन: इस गलती के बाद भीड़ ने आपा खो दिया था। पहले तो भीड़ में मौजूद लोगों ने ईशान किशन को रोडपर ही जमकर पीटा उसके बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई। उस वक्त भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन से पूछताछ की गई थी। हालांकि, मामला ज्यादा गंभीर ना होने के चलते ईशान किशन को छोड़ दिया गया।

15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने था खरीदा: आईपीएल में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। रोहित शर्मा की टीम ने 15 करोड़ से ज्यादा कीमत देकर ईशान किशन को अपने स्कवॉड में शामिल किया है। आईपीएल 2022 अच्छा ना होने के बावजूद मुंबई की टीम ने उन्हें रिटेन किया। हालांकि, ईशान किशन को रिटेन किए जाने के बाद फैंस ने मुंबई इंडियंस को काफी ट्रोल किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार