Ishan Kishan Unwanted Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 21वां मुकाबला बीते सोमवार, 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 216 रन डिफेंड करके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 57 रनों से मात दी। गौरतलब है कि SRH की इस जीत के बावजूद कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस मुकाबले में भले ही सनराइजर्स ने जीत हासिल की हो, लेकिन जब ईशान किशन टॉस के लिए मैदान पर गए थे तब उन्हें निराशा ही हार लगी थी। इसी के साथ अब वो SRH के लिए लगातार सबसे ज्यादा टॉस हराने वाले कैप्टन की लिस्ट में केन विलियमसन की बराबरी करके दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों ने ही लगातार पांच-पांच टॉस हारे हैं।

Advertisement

इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर डेविड वॉर्नर हैं, जिनकी कैप्टेंसी में सनराइजर्स ने चैंपियन का टाइटल भी जीता। वो SRH के कैप्टन के तौर पर लगातार 6 मैचों में टॉस हारे थे। ध्यान दें कि ईशान किशन टीम के अगले मुकाबले में भी टॉस नहीं जीतते तो वो डेविड वॉर्नर के अनचाहे रिकॉर्ड की भी बराबरी कर लेंगे।

SRH के कैप्टन जिन्होंने लगातार सर्वाधिक टॉस हारे

  • 6 - डेविड वॉर्नर (2015)
  • 5 - केन विलियमसन (2019)
  • 5* - ईशान किशन (2026)

भले ही ईशान की किस्मत टॉस के वक्त उनका साथ नहीं दे रही, लेकिन वो मौजूदा समय में अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 44 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के ठोककर 91 रन बनाए, वहीं उनके बैट से टूर्नामेंट में अब तक 5 मैचों में 42.60 की औसत और 190.17 की स्ट्राइक रेट से 213 रन निकल चुके हैं। वो ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है और अब वो पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 5 मैचों में 2 जीत और 4 अंक दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार