दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) जब आईपीएल 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरे तो ये उनके लिए खास था। ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच उनका आईपीएल का 100वां मैच था। उन्होंने भी इस मैच को यादगार बना दिया। पहले पंजाब के कप्तान शिखर धवन को आउट करने के बाद उन्होंने जिस तरह से लियाम लिविंगस्टोन को बोल्ड किया वो काबिलेतारीफ है। 

5वां ओवर करने आये ईशांत ने पहले गेंद ऑफ स्टंप पर लेंथ बॉल डाली। लिविंगस्टोन ने आगे बढ़ते हुए बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। अगर वो इस गेंद पर सीधा शॉट खेलते तो ज्यादा अच्छा रहता। लिविंगस्टोन का खराब फॉर्म जारी है। वो इस मैच में मात्र 4(5) रन बनाकर आउट हो गए। 34 वर्षीय ईशांत जिस तरह से गेंदबाजी आईपीएल में कर रहे है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक धीमी, नीची सतह होने जा रही है, यह ज्यादा बदलने वाली नहीं है। बाद में कुछ ओस पड़ सकती है। पिछला गेम अच्छा नहीं था लेकिन 5 में से 4 जीतना काफी अच्छा था। खिलाड़ी काफी फ्रीडम और क्लियर माइंड के साथ बाहर आए हैं।क्राउड ने हमारा समर्थन किया है। हमारी वही 16 हैं, रिपल बाहर हुए है और दूसरा तेज गेंदबाज आया है।"

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करते लेकिन हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं इसलिए इसके लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि हम परिस्थितियों से अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं, हम कुछ अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और कभी-कभी हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। यह अच्छी बात है कि वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे युवा और परिपक्व हैं और ये अच्छे संकेत हैं। हमने एक बदलाव किया है- रजा राजपक्षे की जगह टीम में आये है।"

टीमें 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मनीष पांडे, रिपल पटेल, ललित यादव, चेतन सकारिया, अभिषेक पोरेल

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, मोहित राठी  

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार