भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा बेशक फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसके पीछे का कारण है उनका एक पुराना वीडियो जिसमें वो वैलेन्टाइंस वीक के दौरान ज्ञान दे रहे थे लेकिन फैंस अब इसी वीडियो के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

इशांत शर्मा इस पुराने वीडियो में फैंस को ज्ञान दे रहे हैं कि 14 फरवरी को हर कोई वैलेन्टाइंस डे मनाता है लेकिन इस दिन को अपने माता-पिता के साथ मनाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि इशांत ने इतनी अच्छी बात शेयर की लेकिन फिर भी उन्हें ट्रोल क्यों किया जा रहा है तो बता दें कि इशांत को ट्रोल करने के पीछे आसाराम बापू की एक तस्वीर का हाथ है। 

Advertisement

जी हां, जब इशांत ये इंटरव्यू दे रहे थे तो उनके पीछे आसाराम बापू की तस्वीर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा और यही इशांत की ट्रोलिंग का कारण बन गया। इशांत को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हारे पीछे वैलेंटाइन्स डे बाबा है।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई, पीछे की फोटो देखो।' 

ऐसे ही एक दो नहीं बल्कि कई यूजर्स ने इशांत के इस पुराने वीडियो को लेकर उनका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, आपको बता दें कि इससे पहले भी आसाराम बापू की वजह से ही एक बार और ईशांत को ट्रोल किया जा चुका है। उस बार इशांत ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी और उस दौरान भी उनके पीछे की दीवार पर रेप की सजा काट रहे आसाराम की फोटो लटकी हुई थी और इसी कारण फैंस ने इशांत को फिर से ट्रोल किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार