कोलकाता, 24 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट मैच में रविवार को बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से हरा दिया। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 106 रनों पर आउट किया और फिर कप्तान विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 347 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत के लिए पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए।

इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार को खेल खत्म होने तक 152 रनों पर बांग्लादेश के छह बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी। बाकी की औपचारिकता रविवार को पूरी हुई। बांग्लादेश टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन बना सकी।

बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए।

इसके साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। उसने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हराया था।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच- इशांत शर्मा, 9 विकेट पूरे टेस्ट में !

Advertisement

प्लेयर ऑफ द सीरीज- इशांत शर्मा, पूरे सीरीज में 12 विकेट !

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार