अनुभवी भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले मैच में छाप छोड़ने में कामयाब रहे है। दाएं हाथ के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह खिलाया। आपको बता दे कि दिल्ली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले है और सभी में हार मिली है। 

Advertisement

ईशांत शर्मा ने 4 ओवरों के अपने कोटे में 4.80 के इकॉनमी रेट की मदद से 19 रन खर्च करते हुए 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। ईशांत 717 दिनों बाद आईपीएल का कोई मैच खेल रहे है और इसे उन्होंने यादगार बना दिया। पहले तो उन्होंने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता के कप्तान नितीश राणा (4) को आउट किया और इसके बाद उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुनील नरेन (4) को पवेलियन की राह दिखाई। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। आप नहीं जानते कि स्कोर क्या होने वाला है। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। हमने दो बदलाव किये है।"

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने कहा, "हम कोविड के कारण 3 साल बाद खेल रहे हैं। हर चीज नई लगती है। हमने चार बदलाव किये हैं। याद रखना मुश्किल है। अगर हम एक यूनिट के रूप में खेलते हैं। हमें हराना कठिन होगा।"

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: जेसन रॉय, लिटन दास (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), मनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: पृथ्वी शॉ, यश ढुल, सरफराज खान, चेतन सकारिया और रिपल पटेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: अनुकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड वेइस, सुयश शर्मा और एन. जगदीसन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार