नई दिल्ली, 15 फरवरी | भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह 21 फरवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। सूत्रों ने आईएएनएस से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ईशांत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।

उन्होंने कहा, "हां, उन्होंने (ईशांत) फिटनेस फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब वह न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे।"

ईशांत को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की थी जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक संजय भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा था कि तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा था, "उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं। जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या है और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं।"

ईशांत को विदर्भ की दूसरी पारी के दौरान पांचवें ओवर में टखने में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया गया था जहां रिपोर्ट में उन्हें गंभीर चोट लगने की बात सामने आई थी।

भारत को न्यूजीलैंड में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला टेस्ट 21 से 25 फरवरी के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 29 से चार फरवरी के बीचे खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार