3 सितंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टीम ने शानदार परफॉर्मेंस किया और 2- 0 से सीरीज जीतने में सफल रही। इस टेस्ट सीरीज में भारत के गेंदबाजों ने जो परफॉर्मेंस किया वो कमाल का रहा।

Advertisement

चाहे वो जसप्रीत बुमराह हो या फिर इशांत शर्मा हर किसी ने अपनी गेंदबाजी से कमाल करने का काम किया। भारतीय तेज गेंदबाजों के शानदार परफॉर्मेंस के कारण भारतीय टीम वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज 2- 0 से हराने में सफल रही।

Advertisement

आपको बता दें कि इशांत शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस किया है। अबतक खेले 92 टेस्ट मैचों में इशांत शर्मा ने 277 विकेट चटका लिए हैं।

इस समय इशांत शर्मा भारत की और से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सूची में तीसरे नंबर पर हैं। इसके साथ - सात आपको बता दें कि इशांत शर्मा 100 टेस्ट मैच खेलने के बेहद करीब है।

ऐसे में इशांत शर्मा ने कहा कि उनके जेहन में 100 टेस्ट मैच खेलना नहीं है बल्कि जब तक भी खेलूं अच्छा परफॉर्मेंस करूं। आपको बता दें कि 8 टेस्ट मैच खेलते ही इशांत शर्मा अपने टेस्ट करियर में 100 टेस्ट खेलने में सफल हो जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार