वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल की दुनियाभर के दिग्गज तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ फैंस का ये भी मानना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाना तो ठीक है लेकिन उनकी काबिलियत का असली परीक्षण तभी होगा जब यशस्वी ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी परिस्थितियों में रन बनाएंगे। 

Advertisement

इसी बीच अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इस युवा खिलाड़ी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने यशस्वी के टैलेंट पर सवाल उठाने वालों की बोलती बंद कर दी है। ईशांत का मानना है कि युवा यशस्वी जयसवाल इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में भारत के लिए ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं। ईशांत को लगता है कि जिस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी ने नई गेंद पर शॉट लगाए वो हर परिस्थिति में रन बना सकते हैं।

Advertisement

पहले टेस्ट में यशस्वी के प्रदर्शन पर बात करते हुए, ईशांत ने जियो सिनेमा पर कहा, "मेरे अनुसार, वो (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए) बिल्कुल तैयार हैं क्योंकि अगर आप इस पारी को भी देखें, तो उन्होंने जितनी भी बाउंड्री लगाईं, खासकर नई गेंद के खिलाफ, वो सभी कट या पुल शॉट के साथ आईं। ये एक शुरुआती बल्लेबाज के लिए एक अच्छा संकेत है जब वो फुल डिलीवरी पर कवर ड्राइव खेलने से परहेज करता है। यदि आप कवर ड्राइव खेलते हैं, तो आपके पीछे या स्लिप में पकड़े जाने की संभावना है। वो नई गेंद के खिलाफ केवल कट और पुल से रन बनाना चाहते थे, जो हर बल्लेबाज की ताकत होती है। जब भी गेंद ऊपर पिच होती थी, एक अजीब ढीले शॉट के अलावा, वो या तो उसका बचाव करते थे या बल्ले का पूरा मुंह लगाकर खेलते थे। एक सलामी बल्लेबाज के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।" 

अगर इस टेस्ट की बात करें तो फिलहाल यशस्वी 350 गेंदों में 143 रन बनाकर खेल रहे हैं और जब वो तीसरे दिन मैदान पर उतरेंगे तो उनका इरादा इस बड़े शतक को दोहरे शतक में बदलने का होगा। वहीं, विराट कोहली भी इस समय उनके साथ अच्छा साथ निभा रहे हैं। कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं और वो भी इस पारी को पहले अर्द्धशतक और फिर शतक में तब्दील करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार